यूजीसी नेट (कानून) में अनुभव शर्मा की बड़ी सफलता, पहले ही प्रयास में 99.52 पर्सेंटाइल हासिल

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से विधि स्नातक (एलएलबी) की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले अनुभव शर्मा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अनुभव शर्मा ने अपने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट (कानून) परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए 99.52 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है।

अनुभव शर्मा ने एलएलबी की पढ़ाई के बाद राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलएम कार्यक्रम में प्रवेश लिया, जहाँ उन्होंने हाल ही में प्रथम सेमेस्टर भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। पढ़ाई के साथ-साथ यूजीसी नेट जैसी कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करना उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।

अपनी इस उपलब्धि पर अनुभव शर्मा ने कहा कि यह सफलता उनके परिजनों, गुरुओं और मित्रों के सतत मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन का परिणाम है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेम और समर्थन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचने की प्रेरणा दी।

उनकी इस सफलता पर शैक्षणिक जगत और परिचितों में हर्ष का माहौल है। खबरें जंक्शन की टीम ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.