आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मानपुर नगरिया में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

  • रिपोर्ट: हरिश्चंद चंद्र

कासगंज।कासगंज जनपद के सोरों ब्लॉक स्थित मानपुर नगरिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन श्याम वेंकट लोन, न्यौली-चंदवा रोड पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके उपरांत आगरा से पधारे ओजस्वी राष्ट्रीय कवि सचिन दीक्षित ने अपनी सशक्त और देशभक्ति से ओतप्रोत वाणी से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज समाज में भाई-भाई के बीच दूरी बढ़ती जा रही है, परिवारों में एकता और सद्भावना की कमी दिखाई दे रही है। उन्होंने आह्वान किया कि परिवार को संगठित करना होगा, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ाना होगा। जब परिवार मजबूत होगा तो मोहल्ला, गांव और अंततः देश भी मजबूत होगा और भारत विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कासगंज से आए नृत्य कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर योगी पूर्णनाथ जी महाराज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं माननीय कुलदीप जी (विभाग प्रचारक, कासगंज-एटा), ओजस्वी कवि सचिन दीक्षित (आगरा), डॉ. एन. पी. सिंह हल्दिया (आरएसएस नगर प्रमुख, सोरों), संदीप मौर्य (नगर प्रमुख, नगरिया), अजीत चौहान, वीरभान, प्रमोद कुमार कश्यप, रजत जी, ओम सिंह सागर, प्रेमवीर साहू, सचिन साहू, उदयवीर कश्यप, ज्ञान सिंह जी, निर्मल सिंह साहू, प्रदीप कश्यप, छत्रपाल कश्यप, कंचन जी, विनोद जी, अनार सिंह जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं आरएसएस के सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी आश्रम, सोरों से बी.के. सीमा बहन, मंगोरी, रीना सियावती, मुन्नी देवी, माया देवी सहित अनेक साधु-संत एवं नगर के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। मंच संचालन अजीत चौहान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी आगंतुकों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.