न्यायिक अधिकारियों पर दबाव के मामले में यूपी डीजीपी ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में पेश होकर माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि डीजीपी की ओर से अदालत को यह विश्वास दिलाया गया कि भविष्य में पुलिस अधिकारी किसी भी प्रकार से न्यायिक अधिकारियों पर दबाव नहीं बनाएंगे।

हाईकोर्ट में दिए गए आश्वासन के दौरान डीजीपी ने कहा कि पुलिस और न्यायपालिका के बीच आपसी सम्मान और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस तरह की शिकायतें दोबारा सामने न आएं, इसके लिए पुलिस विभाग में आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।

इस मामले को लेकर न्यायिक हलकों में गंभीरता से चर्चा हुई थी, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया था। डीजीपी द्वारा माफी और आश्वासन दिए जाने के बाद अब अदालत द्वारा आगे के निर्देश दिए जाने की संभावना है।

 

khabre junction 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.