जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार बदायूँ का किया निरीक्षण

बदायूँ। जनवरी 2026 को जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बंदी बैरकों, भोजनालय एवं चिकित्सालय का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की गई। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा उनकी समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की।

निरीक्षण के समय जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर सख्त रोक सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.