24 घंटे में पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, 30 अपराधी गिरफ्तार

एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के आदेश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने पिछले 24 घंटे के भीतर सघन अभियान चलाते हुए अलग-अलग कांडों में संलिप्त कुल 30 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं। सभी को संबंधित थाना क्षेत्रों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेजा गया है।

एसपी अवधेश दीक्षित ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस को सतर्कता बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों की खैर नहीं है। अपराधी कितने ही रसूखदार क्यों ना हो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि लखीसराय जिले से अपराध को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाएगा यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.