सोनभद्र: 25 जनवरी को निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। घोरावल के बिसरेखी में 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन समाजसेवी बुलंद अख्तर के आवास के सामने किया जाएगा। इस शिविर में बनारस से रॉयल हॉस्पिटल की डॉक्टरों की टीम पहुंचेगी, जिसमें मुख्य चिकित्सक हरिओम सिंह सहित करीब 10 वरिष्ठ डॉक्टर शामिल रहेंगे। शिविर के दौरान मरीजों की जांच के साथ दवाएं भी पूरी तरह निःशुल्क दी जाएंगी। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है। शिविर की व्यवस्था बुलंद अख्तर और इमरान मंसूरी द्वारा की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.