राव इंदरजीत और राव नरबीर दोनों भाजपा छोड़कर चुनाव लड़ें, तभी पता चलेगा किसमें दम है — ओम प्रकाश यादव (मानेसर के पूर्व सरपंच)

गुस्ताखी माफ़ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह और मंत्री राव नरबीर सिंह के बीच एक-दूसरे को चुनौती देने को लेकर चल रही सियासी बयानबाज़ी पर मानेसर के पूर्व सरपंच ओम प्रकाश यादव ने तीखी टिप्पणी की है।

ओम प्रकाश यादव ने कहा कि “हमारे दोनों नेता नाटक कर रहे हैं। राव नरबीर ने कई दफा बड़ी पार्टियों को छोड़कर चुनाव लड़े, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। वहीं राव इंदरजीत सिंह जी ने हमेशा उसी पार्टी से चुनाव लड़ा, जिसकी हवा चल रही थी।”

उन्होंने आगे कहा कि दोनों नेता यह दावा करते हैं कि “मैंने उसकी मदद की, तभी वह नेता बना।” इस पर कटाक्ष करते हुए यादव ने कहा कि उनकी दोनों आदरणीय नेताओं से अपील है कि वे भाजपा पार्टी छोड़कर दोनों निर्दलीय चुनाव लड़ें, तब खुद ही पता चल जाएगा कि किसमें कितना दम है।

ओम प्रकाश यादव ने कहा, “ताक़तवर के घर में तो सब ताक़तवर हो जाते हैं।”

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.