ऐलनाबाद, 18 जनवरी (एम पी भार्गव) सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते गांव ओट्टू क्षेत्र क़े एक युवक से 32 बोर क़े अवैध पिस्तौल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ओट्टू की तरफ जा रही थी । इस दौरान गांव ओट्टू की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर गांव की तरफ भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने आरोपी युवक आकाशदीप उर्फ भोला पुत्र लाडी सिंह निवासी गांव आलूपुर जिला मानसा पंजाब को गिरफ्तार कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना रानियां में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियारों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
khabre junction
