जयपुर, जनवरी 2026।प्रीमियम टेक्नोलॉजी अनुभव के लिए पहचाने जाने वाला ग्लोबल ब्रांड वनप्लस (OnePlus) ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर OnePlus Freedom Sale की शुरुआत कर दी है। इस सेल के तहत कंपनी अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन, टैबलेट और IoT प्रोडक्ट्स पर विशेष ऑफर्स, आकर्षक प्राइस ड्रॉप और नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा दे रही है। इस पहल का उद्देश्य अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस को देशभर के ग्राहकों के लिए और अधिक सुलभ बनाना है।
वनप्लस फ्रीडम सेल 16 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। स्मार्टफोन oneplus.in, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, अमेज़न और रिलायंस डिजिटल, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स, क्रोमा, विजय सेल्स जैसे प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। वहीं टैबलेट oneplus.in, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदे जा सकते हैं। ऑडियो प्रोडक्ट्स फ्लिपकार्ट, अमेज़न, मिंत्रा, ब्लिंकिट सहित अन्य अधिकृत चैनलों पर उपलब्ध हैं।
सेल के दौरान ग्राहक नवीनतम OnePlus 15 सीरीज़ को ₹44,999 की शुरुआती प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। OnePlus 15 स्मार्टफोन अत्याधुनिक ट्रिपल-चिप आर्किटेक्चर और स्नैपड्रैगन® 8 एलीट जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस है, जबकि OnePlus 15R स्नैपड्रैगन® 8 जेन 5 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। कंपनी के अनुसार ये डिवाइस हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग, मल्टीटास्किंग और तेज़ कनेक्टिविटी का बेहतरीन अनुभव देते हैं।
इसके अलावा OnePlus 13 सीरीज़ पर भी भारी छूट दी जा रही है। OnePlus 13 की प्रभावी शुरुआती कीमत ₹57,999, OnePlus 13R की ₹37,999 और OnePlus 13s की ₹49,999 रखी गई है। मिड-प्रीमियम सेगमेंट में OnePlus Nord सीरीज़ भी आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है, जिसमें OnePlus Nord 5 ₹30,999 और Nord CE5 ₹22,999 की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है।
वनप्लस के IoT और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी विशेष ऑफर्स दिए जा रहे हैं। OnePlus Buds 4 ₹4,999, OnePlus Buds Pro 3 ₹9,999, Nord Buds 3 ₹1,699 और Bullets Wireless Z3 ₹1,199 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध हैं। टैबलेट सेगमेंट में OnePlus Pad 3 को ऑफर्स के साथ ₹44,999 में खरीदा जा सकता है, जबकि OnePlus Pad Lite छात्रों के लिए विशेष रूप से ₹11,999 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध कराया गया है।
वनप्लस इंडिया के अनुसार, यह फ्रीडम सेल ग्राहकों को प्रीमियम टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स किफायती दामों पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है। कंपनी ने बताया कि सभी ऑफर्स सीमित अवधि के लिए हैं और अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट ईएमआई और कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेसरीज़ का लाभ भी दिया जा रहा है।
khabre junction
