सोनभद्र: बीआरसी में ब्लॉक स्तरीय श्रुतलेख व स्पेलिंग बी प्रतियोगिता संपन्न

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल में ब्लॉक स्तरीय श्रुतलेख एवं स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्राथमिक वर्ग की श्रुतलेख प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल के सूरज कुमार मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राथमिक वर्ग की स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल की आंचल ने पहला स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग की श्रुतलेख प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय पढ़वनिया के राहुल प्रथम स्थान पर रहे। वहीं यूपीएस वर्ग की स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में यूपीएस पिपरवार के अंकुश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल की।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एसआरजी संजय मिश्रा एवं विनोद कुमार के साथ एआरपी मयंक कुमार दुबे, अनिल प्रजापति, धनंजय द्विवेदी और ओमप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.