पदभार संभालते ही एक्शन में नए एसपी अवधेश दीक्षित, पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण
एसपी अवधेश दीक्षित ने अपराध पर जीरो टॉलरेंस का किया ऐलाननये पुलिस अधीक्षक को पुलिस केंद्र में दी गई गॉड ऑफ़ ऑनर
लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने पदभार संभालने के बाद पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और लंबित मामलों, अभिलेखों के संधारण एवं कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्यप्रणाली अपनाने, फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। एसपी ने साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने पुलिसकर्मियों से संवाद भी किया और उन्हें जनता से बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने का संदेश दिया। नव पदस्थापित एसपी अवधेश दीक्षित ने अपराध पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि जिले को पूरी तरह से अपराध मुक्त किया जाएगा। अपराधियों-माफियाओं को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित को लखीसराय पुलिस केंद्र में नवप्रशिक्षु सिपाहियों ने सलामी दी।मौके पर कई पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
