माघ पूर्णिमा पर गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
कछला गंगा घाट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के लिए उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य लाभ
- रिपोर्ट: हरिश्चंद चंद्र
कासगंज- कछला गंगा घाट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर आज दिन शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई सुबह सूर्योदय से पहले से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे और मां गंगा का घाट गंगा मैया की जय की उद्घोष के साथ गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था रखते हुए डुबकी लगाई पुण्य लाभ एवं मोक्ष की कामना की गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन करके दीपदान एवं दान पुण्य भी किया। श्रद्धालुओं में भारी संख्या में राजस्थान के श्रद्धालु भी भारी संख्या में स्नान करते हुए दिखाई दिए पंडित मनोज मिश्रा के अनुसार माघ पूर्णिमा में स्नान करना अत्यंत ही पुण्यमयी होता है। राजस्थान के यात्री अपने पत्थर से बने देवताओं को सिर पर लादकर लाये और उन्हें भी स्नान कराया पूरे दिन मां गंगा कछला घाट श्रद्धालुओं से भक्ति में रंगा हुआ सा दिखाई पड़ा। जगह-जगह घाट पर लोग हवन पूजन इत्यादि करते हुए दिखाई पड़े। घाट पर पुलिस भी मुस्तैजी के साथ ड्यूटी करती नजर आई जो लोगों को गहरे पानी में न जाने की सलाह देते हुए नजर आए।
