लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र के मकुना स्थित एक घर में हथियारबंद अपराधियों ने घर के सदस्यों को हाथ-पैर बांधकर लूटपाट की बड़ी घटना को दिया अंजाम

पुलिस ने करवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ,एसडीपीओ शिवम कुमार नेे कहा,अपराधी जल्द होंगे पुलिस की गिरफ्त में

लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र के मकुना गांव स्थित एक घर में हथियारबंद अपराधियों ने घर के सदस्यों को हाथ पैर बांधकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। कवैया थाना पुलिस ने करवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में उत्तम साव ने बताया कि नकाबपोश आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने बीती देर रात उनके घर के छत की सीढ़ी से प्रवेश कर उन्हें जगाया और घर के सदस्यों को हाथ-पैर बांधकर करीब डेढ़ घंटे लुट की घटना को अंजाम दिया उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और उनकी बेटी का बड़ी मात्रा में जेवर तथा नगद रुपए भी अपराधियों ने लूट ली। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ शिवम कुमार तथा कवैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की एवं घटना के बारे में जानकारी ली जिसके उपरांत कवैया थाना कि पुलिस ने करवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया की पुलिस तकनीकी आधार पर साक्ष्य इकट्ठा करने में लगी है।डॉग स्क्वाड को भी लगाया गया है।एसडीपीओ ने दावा किया की बहुत जल्द घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।वैसे डकैती की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.