बुलन्दशहर: सरकार की योजनाओं हेतु पात्रों का किया सत्यापन

बुलन्दशहर – जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने सीडीओ कुलदीप मीना के साथ गांव सूजापुर का औचक रूप से निरीक्षण करते हुए गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था एवं ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं-पेंशन, आयुष्मान, राशन वितरण, विद्यालय में अध्यापकों की समय से उपस्थिति, मिड डे मील आदि के बारे में ग्रामीणों से सत्यापन किया। गांव में सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं पाये जाने पर ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ गांव में पात्रों तक पहुंच रहा है जिसका सत्यापन ग्रामीणों के द्वारा किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.