“ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी: जानें किन गलतियों पर कितना जुर्माना”

सड़क पर लापरवाही बरतना न सिर्फ जुर्माने का कारण बनता है, बल्कि आपकी और दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकता है। छोटी सी गलती बड़ा हादसा बन सकती है। इसलिए ट्रैफिक नियमों की जानकारी और उनका पालन करना बेहद जरूरी है। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार अलग-अलग उल्लंघनों पर अलग-अलग पेनाल्टी तय की गई है। जानिए किस गलती पर कितना जुर्माना भरना पड़ सकता है—

1. तेज रफ्तार में वाहन चलाना

हाईवे या एक्सप्रेसवे पर निर्धारित स्पीड सीमा का उल्लंघन करने पर कार या लाइट कमर्शियल वाहनों के लिए
₹1000 से ₹2000 तक का चालान लगाया जाता है।
हर सड़क की स्पीड लिमिट अलग होती है और इसे पार करना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

2. शराब पीकर गाड़ी चलाना

ड्रंक एंड ड्राइव सड़क हादसों का एक बड़ा कारण है।
नशे की हालत में ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर ₹10,000 का भारी जुर्माना लगता है और परिस्थितियों के अनुसार जेल का प्रावधान भी है।

3. सीट बेल्ट न लगाना

चार पहिया वाहन चलाते या बैठते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।
इसे न लगाने पर ₹1000 का चालान काटा जाता है।
सीट बेल्ट आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

4. बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना

यदि कोई व्यक्ति बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पकड़ा जाता है, तो उसे ₹5000 का जुर्माना देना पड़ सकता है।
लाइसेंस आपकी ड्राइविंग योग्यता का प्रमाण है।

5. दोपहिया पर हेलमेट न पहनना

बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट पहनना आवश्यक है।
हेलमेट न पहनने पर ₹1000 तक पेनाल्टी लगती है।
बार-बार नियम तोड़ने पर आपका लाइसेंस भी सस्पेंड हो सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.