सफाई रखने वाले दंपति को मिलेगा घर बैठे फ्री रजिस्ट्रेशन का तोहफा

  • रिपोर्ट: विनोद मित्तल

फरीदाबाद में पहली बार शादियों में फैलने वाले कूड़ा करकट को साफ करने और करवाने का जिम्मा भाजपा की युवा विंग ने उठाया है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने यह घोषणा भी की है कि शादियों में सफाई का ध्यान रखने वाले दंपति के लिए युवा मोर्चा के पदाधिकारी घर बैठे मैरिज रजिस्ट्रेशन भी करवा कर देंगे। आमतौर पर मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए व और वधू पक्ष को नगर निगम में काफी चक्कर काट कर परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन भाजपा के जिला अध्यक्ष का दावा है कि यदि साफ-सफाई में व और वधू परिवार प्रशासन और सरकार का साथ देगा तो रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बनवाने में भी आसानी हो जाएगी और वह रजिस्ट्रेशन कोई और नहीं बल्कि भाजपा की युवा विंग के पदाधिकारी घर बैठे करवा कर देंगे।

आज प्रेस वार्ता में नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजेश कुमार भी भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष के साथ मौजूद रहे। सचिन ठाकुर ने बताया कि एक सीजन में फरीदाबाद जिले में लगभग 20 शादियां होती हैं और उन शादियों में विवाह के आयोजन काफी गंद फैला देते हैं। शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी अकेले सरकार और प्रशासन की नहीं बल्कि आम आदमी की भी है। इसलिए युवा मोर्चा में पहली बार यह कदम उठाया है की शादियों में फैलने वाले कचरे के लिए बैंकट हॉल मालिक और वर वधु पक्ष दोनों को ही सफाई के लिए जागरूक करेंगे। यदि किसी वर वधु पक्ष ने सफाई के लिए आगे बढ़कर कदम उठाया तो उसे भारतीय जनता युवा मोर्चा घर बैठे शादी का रजिस्ट्रेशन भी करवा कर देगा.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.