दिसंबर में रामपुर में मनाया जाएगा ‘टीका उत्सव’, छूटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लगेगा टीका

रामपुर। जनपद में 5 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के दायरे में लाने के उद्देश्य से दिसंबर 2025 को ‘टीका उत्सव’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने जिला महिला चिकित्सालय स्थित पीपीसी सेंटर पर फीता काटकर किया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि टीका उत्सव का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण की उपलब्धि को बढ़ाना एवं इसे निरंतर बनाए रखना है। इसके तहत सभी बच्चों को उनकी आयु के अनुसार नियमित टीकाकरण सारणी के अनुरूप टीके लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस विशेष अभियान में उन गर्भवती महिलाओं और 5 वर्ष तक के बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है, जो नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान किसी कारणवश छूट गए थे। टीका उत्सव के तहत 1 वर्ष तक के 45,068 बच्चों और 2 से 5 वर्ष तक के 16,255 बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय डॉ. अनवर सादात, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. बी.सी. सक्सेना, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. के.के. चाहल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, डीएमसी यूनिसेफ संदीप कुमार, वीसीसीएम यूएनडीपी राजेन्द्र कुमार, कम्प्यूटर सहायक जसप्रीत सिंह तथा बीएचडब्ल्यू पियूष कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.