बदायूं डीएम ने किया बीएलओ को सम्मानित

बदायूं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शेखूपुर विधानसभा के सुपरवाइजर मनोज कुमार (लेखपाल) तथा सहसवान विधानसभा के सुपरवाइजर मनोहर सिंह को उनके-उनके सभी 10-10 बूथों का SIR कार्य समय से पूर्ण करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि दोनों कार्मिकों ने निर्वाचन कार्य में जिम्मेदारी, सक्रियता और टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। ये अन्य सभी कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में कार्य शेष है, उसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया में किसी मतदाता का नाम छूटने न पाए।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.