रामपुर: बीट बुक निरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

रामपुर। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में बीट बुक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीट अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और महिला सुरक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों को और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर जनसंपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान बीट बुक को सही, संपूर्ण और अपडेट रखने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। थाने मिलक के मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार बादल को उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं थाने केमरी की महिला आरक्षी स्वेता राजपूत को भी सम्मान से नवाजा गया।

पुष्पेंद्र कुमार की बीट बुक में उत्कृष्ट सुलेख और सटीक अभिलेखन के लिए विशेष रूप से सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को बेहतर बीट प्रबंधन के लिए प्रेरित किया और नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.