वोट चोरी के आरोपों पर संयुक्त संसदीय समिति से हो जांच: बराड़

ऐलनाबाद। क्रांतिकारी नेता एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने लोकतंत्र को खतरे में बताते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बार-बार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सबूतों के साथ गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

बराड़ ने मांग की कि यदि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं, तो इस पूरे मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से करवाई जाए। वहीं यदि आरोप निराधार साबित होते हैं, तो राहुल गांधी पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सिंधु घाटी सभ्यता के बाद देश ने करोड़ों कुर्बानियां देकर लोकतंत्र का मार्ग अपनाया है। ऐसे में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास बनाए रखना बेहद आवश्यक है।

बराड़ ने स्पष्ट कहा कि यदि संयुक्त संसदीय समिति द्वारा जांच नहीं करवाई जाती है, तो मुख्य चुनाव आयुक्त का लाई-डिटेक्टर टेस्ट भी कराया जाना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का समाधान हो सके और जनता का भरोसा कायम रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.