बिहार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नीतीश कुमार को दी बधाई

हरियाणा, 21 नवंबर (एम.पी. भार्गव)।बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर नॉन स्टॉप स्थिर सरकार बनी है, जो विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार की जनता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहारवासियों ने जिस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार पर अपना विश्वास जताया है, वह सराहनीय है और इससे राज्य में विकास की गति और तेज होगी।

शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न राज्यों के नेता और विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.