विदाई से ठीक पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन: बाराबंकी में दूल्हे और बारातियों के उड़े होश

डांस करती दुल्हन अचानक गायब, दूल्हे ने गिरवीं रखी थीं 3 बीघा जमीन

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है, जहां शादी के सभी रस्मो-रिवाज पूरे होने के बाद दुल्हन विदाई से ठीक पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई।
मामला जिले के एक गांव का है। यहां दूल्हा सुशील अपनी बारात लेकर पहुंचा था। शादी धूमधाम से संपन्न हुई—

जयमाला हुई

सात फेरे हुए

मांग में सिंदूर भी भरा गया

इसके बाद DJ पर दूल्हा-दुल्हन साथ में नाचते भी नजर आए। घर में खुशी का माहौल था, सभी रिश्तेदार विदाई की तैयारी कर रहे थे। लेकिन विदाई से कुछ मिनट पहले दुल्हन अचानक गायब हो गई।
परिवार वालों ने जगह-जगह तलाश की, रिश्तेदारों और गांव वालों से पूछताछ की, लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।
 दूल्हे पर टूटा दुख का पहाड़
दूल्हे सुशील ने इस शादी के लिए अपनी 3 बीघा जमीन गिरवीं रखकर तैयारियां की थीं। रिश्तेदारों और गांव वालों के सामने हुई इस घटना से वह सदमे में है।
बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। शादी में शामिल लोग भी इस घटना को लेकर हैरान हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.