सोनभद्र: वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर पर्यावरण संरक्षण संकल्प यात्रा सम्पन्न

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर को पर्यावरण बैंक की टीम द्वारा नगर में पर्यावरण संरक्षण संकल्प पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा चाचा नेहरू पार्क से शुरू होकर शीतला मंदिर चौराहा, महिला थाना, हाइडिल मैदान और स्वर्ण जयंती चौराहा होते हुए पुनः चाचा नेहरू पार्क पहुँचकर समाप्त हुई। पदयात्रा में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे प्रेरक पहल यह रही कि लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए संस्था को पौधों का दान दिया। साथ ही इन पौधों को रोपित कर वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वन विभाग सोनभद्र, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, गुरुद्वारा समिति, लायंस क्लब, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, उद्भव सेवा समिति ट्रस्ट, ग्रीन गर्ल्स टीम, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत समेत कई संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और सम्मानित नागरिकों ने सहयोग दिया। फोटोग्राफर एवं वीडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो एसोसिएशन तथा सैकड़ों नगरवासी भी पदयात्रा में शामिल रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.