यातायात माह–नवंबर 2025: रामपुर में पुलिस ने किया जनजागरूकता अभियान, लोगों को दिए सुरक्षित यात्रा के संदेश

रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा “यातायात माह – नवम्बर 2025” के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, गति सीमा का पालन करने और यातायात संकेतों का सम्मान करने की अपील की।

🔹 यातायात माह का मुख्य उद्देश्य
➡ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना।
➡ वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और सवारियों को यातायात नियमों की जानकारी देना।
➡ हेलमेट, सीट बेल्ट और स्पीड लिमिट जैसे सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित कराना।
➡ ट्रैफिक संकेतों, लेन अनुशासन और वाहन फिटनेस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना।
➡ जनसहभागिता के माध्यम से “सुरक्षित यातायात – जीवन की रक्षा” का संदेश प्रसारित करना।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
अभियान के दौरान स्कूली छात्रों, स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों को पम्पलेट, बैनर और पोस्टर के माध्यम से यातायात के महत्व की जानकारी दी गई।
रामपुर यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनें और अपने साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.