रामपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री चरन सिंह के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी परम आदरणीय अजय कुमार द्विवेदी एवं नवागत मुख्य विकास अधिकारी परम आदरणीय गुलाब सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर जिला मंत्री ने दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं और जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा की।
भेंट के दौरान संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें श्री नरेंद्र सैनी (ब्लॉक अध्यक्ष), डॉ. सरफराज अहमद (उपाध्यक्ष), श्री रहमत अली (ब्लॉक अध्यक्ष), श्री राजेंद्र सिंह, प्रसन्न प्रकाश, श्री अमितेश झा, श्री रामप्रसाद आदि शामिल रहे।
संघ पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समन्वय को नई दिशा मिलेगी।
