लखीसराय में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ छठ महापर्व,चप्पे-चप्पे पर रहे पुलिस बल मौजूद

एसपी अजय कुमार स्वयं कर रहे थे निगरानी

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम 

लखीसराय। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ सम्पूर्ण लखीसराय जिले भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में उदयमान भास्कर को अर्द्ध देकर सम्पन्न हो गया।लखीसराय पुलिस की चुस्त-दुरूस्त उपस्थिति और प्रशासन की सख्त निगरानी में सभी घाटों पर अर्घ्य अर्पण का कार्यक्रम सकुशल पूरा हुआ।जिले के सभी घाटों पर पुलिस प्रशासन की ओर से अभूतपूर्व व्यवस्था की गई थी। छठ घाटों सहित जगह-जगह पर पुलिस वालों की तत्परता दिखाई दी।मानें तो लखीसराय जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार स्वयं पुलिसिया इंतजाम की निगरानी में लगे थे।पुलिस प्रशासन की सख्त व्यवस्था से आम लोगों तथा छठवर्ती श्रद्धालुओं में सुखद अनुभूति महसूस हो रही थी।वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार तथा अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार जिले के छठ घाटों का निरीक्षण करते दिखे।पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर छठ घाटों पर केंद्रीय पुलिस बलों की भी संख्या अच्छी-खासी देखी गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.