सड़क सुरक्षा ही बचाव है — जनता कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऐलनाबाद में आयोजित हुआ “सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम”

ऐलनाबाद, 28 अक्टूबर (एम.पी. भार्गव)। शहर के नोहर रोड स्थित जनता कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “सड़क सुरक्षा कार्यक्रम” के तहत एक व्याख्यान एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ऐलनाबाद प्रगट सिंह और एस.आई. सुभाष ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर जनता वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल एवं प्रबंधक सुरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. अविनाश कम्बोज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि —

“सड़क सुरक्षा केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी थोड़ी सी असावधानी बड़ा हादसा बन सकती है। इसलिए सड़क पर चलते समय सजग रहें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।”

थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने छात्राओं को सड़क हादसों की रोकथाम के उपाय बताते हुए कहा कि तेज गति, लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ही अधिकतर दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं। उन्होंने छात्राओं से हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट पहनने, नशे में वाहन न चलाने और मोबाइल पर बात न करने की अपील की।

उन्होंने कहा —

“हमारा जीवन अमूल्य है और पूरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। थोड़ी सी सावधानी और नियमों का पालन करके हम इसे सुरक्षित रख सकते हैं। इसलिए ‘सुरक्षा ही बचाव है’ इस विचार को अपने जीवन में अपनाएं।”

कार्यक्रम में प्रो. के.एल. कासनिया, विकास शर्मा, रणजीत डूडी, ज्योति सुथार, डॉ. परमजीत कौर, पूनम कस्वां, हिमांशु, इंदु शर्मा, मोनिका पारीक, योगेश, और मनदीप कौर सहित कॉलेज के अनेक शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रहीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.