छठ पूजा: मिर्जापुर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, SSP ने किया घाटों का निरीक्षण

मिर्जापुर: 26 अक्टूबर को छठ महापर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सोमेन बर्मा ने नगर क्षेत्र के गंगा घाटों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल के साथ फतहा, कचहरी, बरिया, पक्का, नार, दीवान, विंध्याचल, चुनार के बालू, मेडिया और रैपुरिया घाटों का निरीक्षण किया। SSP ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आवश्यकता अनुसार डायवर्जन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। SSP ने कहा, “छठ पूजा के दौरान घाटों पर भारी भीड़ होती है, इसलिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।” प्रशासन और पुलिस की ओर से सभी तैयारियां पूरी की गई हैं ताकि व्रती महिलाओं और उनके परिजनों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.