सोनभद्र: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 16 लोग घायल

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र में देर रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन बच्चों सहित कुल 16 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में 13 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बीती रात करीब 10:30 बजे भीतरी गांव के पहाड़ी क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु जिरही माता मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से सीएचसी चोपन पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और 13 घायलों को सिर व सीने में गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिय…

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.