31 अक्टूबर को एकता व भाईचारे का संदेश देगी ‘रन फ़ॉर यूनिटी’

ऐलनाबाद ,सिरसा, 25 अक्टूबर ( एम पी भार्गव ): सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को प्रात: सात बजे ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। आमजन की सक्रिय भागीदारी के साथ यह दौड़ देश की एकता व अखंडता को समर्पित होगी जिसमें हर वर्ग की उल्लेखनीय उपस्थिति रहेगी।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिला में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सिरसा राजेंद्र कुमार को संपूर्ण प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि नगर परिषद सिरसा के कार्यकारी अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित विभाग कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु समन्वय स्थापित करें।
उन्होंने बताया कि रन फॉर यूनिटी के माध्यम से सिरसा वासी एक साथ देश की एकता व अखंडता का संकल्प लेते हुए दौड़ेंगे। इस दौरान स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थीगण, खिलाड़ी, नेहरू युवा केंद्र के युवा, सीनियर सिटीजन, महिलाएं तथा आम नागरिक समाज में एकता व भाईचारा का संदेश कायम रखने का संकल्प लेते हुए रन फॉर यूनिटी में भागीदार बनेंगे। यह दौड़ राष्ट्रीय एकता का प्रतीक होगी जिसमें प्रतिभागी अपने हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ लगाएंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.