लखीसराय पुलिस लाइन में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर शहीदों को नमन, एसपी अजय कुमार ने दी श्रद्धांजलि

लखीसराय।(सरफराज आलम) लखीसराय पुलिस लाइन में मंगलवार को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर एक विशेष स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभर में कर्तव्य के पथ पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने लखीसराय और देश के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीदों के सम्मान में परेड को सलामी दी गई,जिसके साथ ही स्मृति परेड मार्च का समापन हुआ। यह आयोजन पुलिस के त्याग और समर्पण को सलाम करने का एक भावुक क्षण था। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि पुलिस जवानों की शहादत और वीरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश की सुरक्षा में पुलिस बलों का योगदान काफी अहम और अद्भुत है। उन्होंने कहा की पुलिस के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देश के प्रति समर्पित भाव संजोकर अपने करतब का निर्वहन करते हैं।मौके पर लाइन डीएसपी,सार्जेंट मेजर,सार्जेंट सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल के महिला एवं पुरुष जवान शामिल हुए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.