मुजफ्फरनगर: विवादित गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

फरमानी का सगा भाई और बाप गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। विवादित गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई की हत्या का आज पुलिस ने खुलासा किया है।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामलें का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामलें गायिका के सगे भाई और पिता को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि करीब दो माह पहले फरमानी के चचेरे भाई खुर्शीद की शाम के समय रतनपुरी थाना क्षेत्र में बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई खुर्शीद की हत्या अवैध संबंध के कारण नाज के भाई और पिता ने मिलकर कराई थी।
बता दें कि मेरठ के सरधना पुलिस ने भी फरमानी के घरवालों को कुछ महीने पहले ही संगीन मामलों में जेल भेजा था।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.