सोनभद्र: जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह लोढ़ी स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे वृद्ध माताओं एवं बुजुर्गों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी को मिष्ठान, दीप, मोमबत्ती, फल-फूल, स्वेटर एवं शाल भेंट किए और उनके साथ संवाद करते हुए कुशलक्षेम पूछा। जिलाधिकारी ने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कई बुजुर्ग अपने परिवार से अलग इस वृद्धाश्रम में रहते हैं, ऐसे में उनकी देखभाल करना समाज का दायित्व है।

उन्होंने सभी से अपील की कि वृद्धजन अपने जीवन को सम्मानपूर्वक और खुशियों के साथ व्यतीत कर सकें, इसके लिए सभी को योगदान देना चाहिए।
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को किसी प्रकार की समस्या न हो, उन्हें हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से भी आह्वान किया कि अपने आसपास रहने वाले अकेले बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करें।
इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह एवं वृद्धाश्रम संचालक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.