लखीसराय में चौंकाने वाला मामला: साढ़ू-साली ने मिलकर बहनोई की गला रेत कर की हत्या,दिल्ली भागने से पहले चढ़े पुलिस के हत्थे

एसपी अजय कुमार ने की प्रेस वार्ता कर दी विस्तृत जानकारी

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम 

लखीसराय: लखीसराय जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाबाचंद्र टोला में पिछले दिनों छठ्ठू महतो की गला रेत कर निर्मम हत्या हुई थी जिसको लेकर स्वर्गीय छतु माता की पत्नी बादनी अंजली देवी लिखित आवेदन मेदनी चौकी थाना में दिया एवं मामला दर्ज किया गया इस संबंध में लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि घटना की उद्वेदन हेतु लखीसराय पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान छापेमारी की गई जिसमें बरौनी स्टेशन बेगूसराय से कांड के प्राथमिकी अभियुक्त सुरेश सिंह के पुत्र सुलेंद्र सिंह उर्फ सुलेंद्र बिंद एवं सुलेंद्र सिंह की पत्नी ललिता देवी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताई कि यह दोनों पति-पत्नी मिलकर बीते 12 अक्टूबर को आम के बगीचे में लोहे के कट्टा से गाल पर वार कर छठ्ठू महतो की हत्या कर वहीं लाश फेंक कर वहां से फरार हो गया और वहां से अपने रिश्तेदार के पास मुंगेर भाग गया फिर खगड़िया स्टेशन पहुंचे और दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ कर जा रहा था तभी बरौनी स्टेशन से मेदनी चौकी पुलिस के द्वारा उक्त दोनों अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। एसपी अजय कुमार के अनुसार महज 72 घंटे में उक्त मामले का उद्वेदन कर लिया गया जो लखीसराय जिले के पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.