सोनभद्र: गोदाम से 90 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (ओबरा)। दीपावली और छठ पर्व के मद्देनज़र ओबरा पुलिस ने बुधवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से करीब 90 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2.85 लाख बताई जा रही है। थाना प्रभारी ओबरा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आर.के. एजेंसी, डाला रोड, गजराज नगर स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे जमा किए गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापा मारा।
छापेमारी के दौरान गोदाम से 5 पेटियों और 2 बोरीयों में भरे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि यह गोदाम मिन्टू कुमार गोयल पुत्र स्व. हेमराज गोयल निवासी सिनेमा रोड, चूरी गली, थाना ओबरा का है, जो फिलहाल आर.के. एजेंसी, गजराज नगर से कारोबार करता है।बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा में मुकदमा संख्या 236/2025, धारा 9-ख (1)(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अग्रेतर विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.