Diwali 2025 Date: 20 या 21 अक्टूबर? जानें दिवाली और गोवर्धन पूजा की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस बार भी लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि दिवाली 2025 आखिर कब मनाई जाएगी — 20 अक्टूबर या 21 अक्टूबर? वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं, घरों को दीयों और लाइटों से सजाते हैं और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाते हैं।

दिवाली 2025 कब है?

वैदिक पंचांग के मुताबिक, कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी और

21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी।

चूंकि दिवाली का लक्ष्मी पूजन निशिता काल (रात्रि के समय) में किया जाता है, इसलिए इस वर्ष दिवाली सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी।

 दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ समय इस प्रकार रहेगा —

शाम 6:56 मिनट से रात 8:04 मिनट तक (कुल 1 घंटा 8 मिनट)
इसके अलावा, निशिता काल पूजन मुहूर्त

रात 11:41 मिनट से सुबह 12:31 मिनट तक रहेगा।

यह वही समय माना जाता है जब मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं, इसलिए इसी दौरान पूजा करना अत्यंत शुभ होता है।

 गोवर्धन पूजा 2025 कब है?

गोवर्धन पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है।
पंचांग के अनुसार, यह तिथि 21 अक्टूबर शाम 5:54 बजे से 22 अक्टूबर रात 8:16 बजे तक रहेगी।
इसलिए उदयातिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी।

  दिवाली से जुड़ी मान्यता

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीराम जब 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे, तो उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे। तभी से कार्तिक अमावस्या के दिन दीपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है। यह पांच दिवसीय पर्व धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है।

  डिस्क्लेमर:

यहां दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं और पंचांग गणना पर आधारित हैं। इनकी पुष्टि khabrejunction.com द्वारा नहीं की गई है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.