लखीसराय में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, शामिल हुए बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज और जनक राम
मंत्री जनक राम ने कहा,वर्ष 2005 के बाद से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का निरंतर हो रहा विकासभवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने कहा,बिहार में नीतीश कुमार एवं केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य एवं देश का हो रहा चौमुखी विकासमंत्री जनक राम ने कहा,वर्ष 2005 के बाद से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का निरंतर हो रहा विकासभवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने कहा,बिहार में नीतीश कुमार एवं केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य एवं देश का हो रहा चौमुखी विकास
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय!जिले के सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में कमला ऑयल सेंटर के समीप शनिवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ!इस सम्मेलन में
अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम के अलावा बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग मंत्री जयंत राज शामिल हुए! कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन जदयू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल ने की!इस सम्मेलन में एनडीए के सभी घटक दलों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए!कार्यक्रम में अपने संबोधन में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया!उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का निरंतर विकास हो रहा है!लालू यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महागठबंधन अपने परिवार के लिए गठबंधन है!लालू यादव अपने बेटे की लड़ाई लड़ रहे हैं!जबकि एनडीए देश के लोगों के लिए लड़ाई लड़ रहा है!मंत्री ने यहां राज्य सरकार की विकास योजनाओं की चर्चा की!
उन्होंने कहा कि विपक्ष संविधान के खतरे में होने की बात करता है! जबकि विपक्ष के शासनकाल में हीं चारा घोटाला,अलकतरा घोटाला आदि हुआ!बिहार में नीतीश कुमार एवं केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य एवं देश का चहूमुखी विकास हो रहा है!अब आपको तय करना है कि आपको लूट खसोट वाली सरकार चाहिए या विकास करने वाली सरकार!सुबे के भवन निर्माण के भवन निर्माण जयंत राज ने कहा कि बिहार में इस बार का गठबंधन अब तक का सबसे बड़ा है।उन्होंने बताया कि पहली बार उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान की पार्टियां एक साथ गठबंधन में शामिल हुई हैं!मंत्री ने कहा कि एक दिन पहले ही शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मुख्य नीतीश कुमार के द्वारा महिलाओं को रोजगार के लिए मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत उनके बैंक खाते में 10 हजार रुपए की राशि का हस्तानांतरण किया गया है!मंत्री जयंत राज ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सभी वर्गों का विकास हो रहा है! उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का आह्वान किया!सम्मेलन को लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के अलावा जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार भाजपा नेत्री पिंकी कुशवाहा, जदयू नेता सुरेंद्र मंडल, अशोक मंडल, प्रवीण कुमार, जदयू के सूर्यगढ़ा विधानसभा प्रभारी सौरभ निधि, जदयू जिला संगठन पर भारी राजेश कुशवाहा, भाजपा नेता सीताराम सिंह सहित कई लोगों ने अपनी बातें रखी. मौके पर जदयू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार रिषी सहित कई लोग मौजूद रहे!
