विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर लखीसराय में किए गए विभिन्न कार्यक्रम,डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में संग्रहालय प्रेक्षा गृह में की गई कार्यक्रम

अशोकधाम,श्रृंगीऋषि,रामेश्वर धाम,मां जगदंबा मंदिर,लाली पहाड़ी,और जलप्पा स्थान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर दिया गया जोर

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम 

लखीसराय!विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर लखीसराय संग्रहालय के प्रेक्षा गृह में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं अन्य उपस्थित आगंतुकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

नोडल पदाधिकारी (पर्यटन) सह वरीय उपसमाहर्ता,शशि कुमार ने बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पर्यटन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लखीसराय जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे अशोकधाम, श्रृंगीऋषि, रामेश्वर धाम, मां जगदंबा मंदिर (बड़हिया), लाली पहाड़ी, और जलप्पा स्थान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही, इन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में लखीसराय जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वीडियो/रील्स प्रतियोगिता, चित्रांकन, और फोटोग्राफी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, लखीसराय जिले पर आधारित वित्तचित्र एवं लखीसराय संग्रहालय पर आधारित वित्तचित्र का प्रदर्शन किया गया।

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें राज्य सरकार धीरे-धीरे विकसित कर रही है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा होटल संचालन के लिए कई योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से पर्यटन क्षेत्रों में होटल निर्माण को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू नाथ,अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशांक कुमार, प्रभारी पदाधिकारी (पर्यटन) शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद,जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम के साथ अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण, शांतिनिकेतन के प्रोफेसर अनिल कुमार, रविराज पटेल, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्य गण, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, होटल संचालक एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चे उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.