गाजियाबाद मोदीनगर: लंकापुरी कॉलोनी में अवैध कॉलोनी बसाने का आरोप, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

गाजियाबाद/मोदीनगर। गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र की लंकापुरी कॉलोनी में अवैध रूप से कॉलोनी बसाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बिसोखर के खसरा नंबर 531, 532 और 533 पर एक प्रॉपर्टी डीलर और बैनामा लेखक ने कथित तौर पर स्थानीय नगरपालिका सभासद की मिलीभगत से अवैध कॉलोनी विकसित कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस भूमि का एक हिस्सा पट्टे और सरकारी श्रेणी में आता है, जिस पर अवैध रूप से प्लॉट काटकर कॉलोनी बसाई जा रही है। आरोप है कि इस पूरे मामले में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) और स्थानीय प्रशासन आंखें मूंदे बैठे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है।

स्थानीय निवासियों की परेशानी

इलाके के निवासियों का कहना है कि अवैध कॉलोनी बसने से यहां रह रहे परिवारों का जीना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल

सूत्रों की मानें तो इस अवैध कॉलोनी को बसाने के लिए प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। बावजूद इसके, अब तक किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.