लखीसराय में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में शामिल होने का डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया आह्वान
डिप्टी सीएम ने कहा,सम्मेलन लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण
- लखीसराय (सरफ़राज़ आलम)
20 सितम्बर को के.आर.के. उच्च विद्यालय, लखीसराय के प्रांगण में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होने वाला लखीसराय विधानसभा क्षेत्र का एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक एवं सफल बनाने की दिशा में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इस सम्मेलन में एनडीए के राज्यस्तरीय प्रमुख नेता एवं कई कैबिनेट मंत्री भाग लेंगे!उपरोक्त जानकारी देते हुए बिहार के डिप्टी सीएम व स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा की बिहार में डबल इंजन की सरकार ने सुशासन स्थापित किया है!पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ राज्य में नीतीश सरकार सभी तबके के लोगों का विकास कर रही है! उन्होंने कहा कि परिवारवाद, अराजकता और जंगल राज को समाप्त करने के लिए फिर से एक बार बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनना निश्चित है!
यह सम्मेलन लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।
एनडीए के हज़ारों कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी, उत्साह और ऊर्जा से इसे ऐतिहासिक बनाने में योगदान देंगे!
