लखनऊ में पुलिस ने दिखाई मानवता, अपंग व्यक्ति की रेलवे ट्रैक पर की मदद

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस की मानवीय तस्वीर सामने आई है। हरौनी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रभारी अर्जुन राजपूत ने रविवार दोपहर एक अपंग व्यक्ति की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार, मोहान की ओर जाने के लिए दोनों पैरों से अपंग एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वह ट्रैक के पास बैठा हुआ था और खुद से पार नहीं कर पा रहा था। मौके पर पहुंचे प्रभारी अर्जुन राजपूत ने स्थिति को देखते हुए तुरंत उसकी मदद की और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने प्रभारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की मानवीय मदद से लखनऊ पुलिस की छवि और बेहतर होगी। पुलिस की संवेदनशीलता का यह उदाहरण समाज में भरोसा और अपनापन बढ़ाने वाला है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.