अमृतसर में खुलेआम नशा खरीद-फरोख्त

अमृतसर के कोट खालसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राम नगर कॉलोनी गली नंबर 4 में एक मामला सामने आया है, जिसमें कुछ युवक गली में खड़े होकर खुलेआम नशे के पैकेट बेचते नज़र आ रहे हैं।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आपको बता दें कि ये लोग एक डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर खड़े होकर खुलेआम नशा बेच रहे हैं और नशे के खरीदार यहाँ आकर इनसे नशा खरीद रहे हैं। जब गली की महिलाओं ने इन युवकों को नशा बेचते देखा, तो उन्होंने उन्हें बुरा-भला कहा और ये युवक वहाँ से भाग गए।

आप देख सकते हैं कि एक तरफ सरकार नशा उन्मूलन के लिए काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कम उम्र के युवक खुलेआम गलियों में नशा खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इन युवकों पर कब तक लगाम लगा पाता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.