मातृभूमि सेवा संघ ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों हेतु दवाइयाँ व खाद्य सामग्री भेजी

पुलिस ने कहा– खुद लगाई आग, जांच जारी- सच-झूठ की पड़ताल में उलझा पूरा मामला

पंजाब में आई भीषण बाढ़ त्रासदी से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इस आपदा की गंभीरता को देखते हुए मातृभूमि सेवा संघ ने “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को आत्मसात करते हुए मानवता की सेवा का संकल्प निभाया है।

संघ द्वारा बच्चों और बड़ों के लिए बुखार, उल्टी-दस्त, जुखाम, एलर्जी, दर्द, ओडोमॉस एवं अन्य आवश्यक दवाइयाँ, साथ ही सूखा दूध व खाद्य सामग्री पंजाब भेजी गई है। इस राहत सामग्री में संघ के प्रत्येक साथी का योगदान निहित है, जो संघ की एकजुटता और सेवा भावना का प्रमाण है।

संघ ने कहा कि यह सहायता केवल राहत नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सिख परंपरा की “सरबत दा भला” की भावना का प्रतीक है। संघ के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे भी आगे बढ़कर भोजन, वस्त्र, दवाइयाँ और आवश्यक सामग्री देकर बाढ़ पीड़ित भाइयों-बहनों के सहयोग में सहभागी बनें।

मातृभूमि सेवा संघ का मानना है कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और इस कठिन समय में हम सबको एकजुट होकर यही धर्म निभाना चाहिए। इस अवसर पर विकास भारतीय, डॉ रूपा त्यागी, नीरज शर्मा, आशुतोष सक्सेना, सिद्धार्थ ठाकुर, पवन शर्मा, तेजा सैन,पवन चौधरी, अविनाश झा, महेश कुमार, पप्पन सैन, प्रदीप पांडे आदि मौजूद रहे

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.