अमरोहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो पुलिसकर्मी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार, 40 लाख की स्मैक बरामद

अमरोहा: 31 अगस्त को जनपद अमरोहा की पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारी चोट करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सैदनगली पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो पुलिसकर्मी समेत कुल छह अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1340 ग्राम सफेद नशीला पाउडर (स्मैक), जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई। इसके साथ ही पुलिस ने उनके पास से 05 मोबाइल फोन, 3490 रुपये नकद तथा एक वैगनआर कार भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हसनपुर दीप कुमार पंत के पर्यवेक्षण में टीम ने सफलता पाई।

अमरोहा पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.