रामपुर। सिख समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में मुरादाबाद मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार से मुलाकात कर उनके कार्यकाल को एक साल बढ़ाए जाने पर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर रामपुर की विभिन्न समस्याओं से भी मंडलायुक्त को अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
आज सिख समाज के लोग इकट्ठे होकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर अवतार सिंह ने कहा कि कमिश्नर ने हमेशा जरूरतमंदों का सहयोग किया है और उनके कार्यकाल बढ़ाने का स्वागत करते हैं। लखविंदर सिंह ने कहा कि कमिश्नर गरीबों की मदद करने में हमेशा आगे रहे हैं। वहीं सरदार निर्मल सिंह ने बताया कि आन्जनेय कुमार का रामपुर से पुराना नाता रहा है। यहां जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने जनता की सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई थी।
सरदार दलवाड़ा सिंह ने कहा कि अच्छे अधिकारी हमेशा याद किए जाते हैं, इसलिए आज सिख समाज ने कमिश्नर का सम्मान किया है। इस दौरान सिख समाज की ओर से उन्हें रामपुर आने का निमंत्रण भी दिया गया, जिस पर कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि वह बहुत जल्द रामपुर आएंगे। उन्होंने कहा, “जहां भी मेरी जरूरत होगी, मैं रामपुरवासियों के साथ खड़ा रहूंगा।”
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मल सिंह, सरदार मनमीत सिंह, लखविंदर सिंह, दलवाड़ा सिंह, समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, जगजीत सिंह गिल, बलजीत सिंह बिट्टू, सुखविंदर सिंह चीमा, शिवदेव सिंह, सुल्तान सिंह बाजवा, गुरिंदर सिंह, डायरेक्टर गुरमुख सिंह, सेवा सिंह, मनिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, खुशवंत सिंह बाजवा, मनदीप सिंह, राम सिंह, बाबा जी गुडबाय सिंह, बग्गा सोनू वर्क, रिंकू, सूरत सिंह, अमरिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, सुरेंद्र सिंह, कारणदीप सिंह, हरभजन सिंह बत्रा, जगजोत सिंह, गुरविंदर सिंह, रघुवीर सिंह, अमनदीप सिंह, मनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, करनजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद रहे।
