गाजियाबाद:भू-माफिया करना चाहते थे बुजुर्ग महिला के मकान पर अवैध कब्जा, मारपीट कर हत्या का प्रयास

गाजियाबाद। थाना कौशांबी क्षेत्र के गांव गाजीपुर हसनपुर में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि दबंग भू-माफियाओं ने बुजुर्ग महिला प्रेम देवी (पत्नी स्व. बेगराज) के मकान पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया और विरोध करने पर उन्हें घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता प्रेम देवी ने अपनी मर्जी से पूर्व में ही अपने बेटे को चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसके बावजूद बेटा, उसकी पत्नी और पोती लगातार मकान को अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहे थे। विवाद के दौरान आरोपियों ने किराए पर रह रहे दंपति ताहिर और रमा कान्ति पत्नी गुलाब के साथ भी मारपीट की। सिर पर किसी नुकीली वस्तु से हमला कर घायल करने की कोशिश की गई। महिला के साथ भी जमकर मारपीट की गई, जिससे उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पीड़िता का कहना है कि उसने अपनी इच्छा से मकान बेच दिया है और इस पर किसी का कोई दबाव नहीं था। बावजूद इसके, दबंग लोग उस पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रेम देवी ने आरोप लगाया कि ऋतिक, पिंटू, जगन, मुकेश, गोविंद, अंकित, ईशा, काजल और आरती नाम के लोग दबंग किस्म के हैं और उसके साथ अप्रिय घटना कर सकते हैं।

बुजुर्ग महिला ने प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनके साथ लगातार मारपीट कर हत्या का प्रयास किया जा रहा है और उन्हें डर है कि कहीं दबंग लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम न दे दें।

👉 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.