रामपुर : जनप्रतिनिधि और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार संग रिज़र्व लाइन में श्रद्धा और उल्लास से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

रामपुर – रामपुर पुलिस लाइन में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र अपनी धर्मपत्नी पूनम मिश्र के साथ पुलिस परिवार संग शामिल हुए।

पूजा-अर्चना के बाद छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम और कृष्ण लीलाओं ने सभी को भावविभोर कर दिया। पुलिस अधीक्षक और उनकी धर्मपत्नी ने नन्हे कलाकारों को उपहार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी लाइन/प्रशिक्षणाधीन भी मौजूद रहे।

थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण

जन्माष्टमी कार्यक्रम के अगले दिन 17 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक रामपुर ने थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि की स्थिति की गहन जांच की। साथ ही थाना परिसर में बने साइबर सेल, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, भोजनालय और मालखाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.