श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकाली गई झांकी, वासुदेव बने वरिष्ठ नागरिक बाबूराम, पुलिस रही मुस्तैद
– आसफपुर से दानवीर सिंह
आसफपुर (बदायूं)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर में भव्य झांकियों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण, राधारानी और वासुदेव की झांकियां सजाकर आसफपुर से बिसौली मार्ग होते हुए नगर के मुख्य रास्तों पर निकालीं। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।
स्थानीय पुलिस चौकी परिसर स्थित शिव मंदिर पर भी चौकी प्रभारी अली मियां जैदी और उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह के सौजन्य से जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ नागरिक बाबूराम मौर्य ने वासुदेव का अभिनय कर सभी का मन मोह लिया।
धार्मिक आयोजन में राकेश कुमार दीक्षित, राजेश कुमार दीक्षित, विनीत कुमार दीक्षित, इंद्रेश कुमार गुप्ता, धीरेश कुमार शर्मा, सचिन यादव, अमित यादव, रामवीर सिंह, अनमोल शर्मा, हर्षित मिश्रा, देवेंद्र कुमार पाठक, पवन मिश्रा, पशुपति मिश्रा, साहू मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, कवि पंकज कुमार पाराशरी, रामनिवास शर्मा, राजकुमार फूलमाली, निखिलेश कुमार पाठक, अश्वनी कुमार शर्मा समेत बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी अली मियां जैदी, उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह, महेश पाल सिंह यादव तथा पुलिस बल के साथ कांस्टेबल आकाश कुमार ढाका, प्यारे लाल, जगत पाल सिंह, गौतम सिंह यादव, अनिल कुमार, सुरेश चंद्र शर्मा, गंगा सहाय कश्यप, जगदीश फूलमाली आदि मुस्तैदी से तैनात रहे।
