पूर्व काशी नरेश की पुत्री की जमीन पर कब्जे का प्रयास, पुलिस ने जे०सी०बी० जब्त की…

  • रिपोर्ट: सुकेश पांडेय

रामनगर से सटे कटेसर गांव में शुक्रवार की देर रात पूर्व काशी नरेश डॉ० विभूति नारायण सिंह की पुत्री की बावन बीघा जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की गई। आरोप है कि कुछ लोग रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन लगाकर जमीन पर कार्य शुरू कर रहे थे। जानकारी मिलते ही राजकुमारी के कर्मचारी और पुत्र मौके पर पहुंचे तथा तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो कब्जाधारी जे०सी०बी० मशीन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जे०सी०बी० को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह जमीन रामनगर के समीप कटेसर क्षेत्र में स्थित है। शुक्रवार रात कुछ लोगों ने इस पर कब्जा जमाने की कोशिश की थी। मौके पर पहुंचे राजकुमारी के पुत्र ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस कार्रवाई के बाद जे०सी०बी० जब्त कर ली गई। राजकुमारी के बेटे ने इस मामले में चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.