Badaun OBC Commission Meeting: बदायूं पहुंचेगी पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम, आज सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर होगी बैठक

 Badaun OBC Commission Meeting: उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम आज बदायूं पहुंचेगी। आयोग की टीम जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा करेगी। इसके बाद जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी कार्यालय के आंकड़ों पर होगी चर्चा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग की टीम दोपहर 1 बजे बदायूं पहुंचेगी। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों के संबंध में चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया है।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति को लेकर बैठक होगी।

शाम 5:30 बजे बरेली के लिए रवाना होगी टीम

कार्यक्रम के अनुसार आयोग की टीम शाम 5:30 बजे बदायूं से बरेली के लिए प्रस्थान करेगी। आयोग की इस बैठक को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

आयोग की टीम में अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह, सदस्य बृजेश कुमार (सेवानिवृत्त डीजे), संतोष कुमार विश्वकर्मा (सेवानिवृत्त एडीजे), डॉ. अरविन्द कुमार चौरसिया (सेवानिवृत्त आईएएस) और एसपी सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) शामिल रहेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.